वर्जिन नारियल तेल क्या है और इसे स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है?
क्या है वर्जिन कोकोनट ऑयल- वर्जिन आयल को कोल्ड कंप्रेशन विधि से तैयार किया जाता है।इसे कच्चे नारियल के गूदे को पीसकर बनाया जाता है। वर्जिन कोकोनट ऑयल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।इस तेल में केमिकल का प्रयोग नहीं होता इसलिए यह आपको बीमारियों से दूर रखने के लिए काफी मददगार है। वर्जिन (शुद्ध) नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट,लो-कैलोरी, और फैटी एसिड्स जैसे गुण पाए जाते हैं।
नारियल तेल के प्रकार- types of coconut oil
●ऑर्गेनिक नारियल तेल
●नॉन ऑर्गेनिक नारियल तेल
●रिफाइंड नारियल तेल
●वर्जिन (शुद्ध) नारियल तेल
वर्जिन नारियल तेल के फायदे- benefits of virgin coconut oil
एलर्जी- वर्जिन ऑयल में एन्टी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है। यह त्वचा की एलर्जी, खरोंच, दाग-धब्बे, सोरायसिस आदि को कम करता है।
इंफेक्शन- वर्जिन ऑयल में एन्टी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
डिप्रेशन- वर्जिन कोकोनट ऑयल में पोलीफेनॉल्स और फैटी एसिड होता है इसलिए यह डिप्रेशन जैसी बीमारी से बचाव करता है।
हृदय स्वास्थ्य- वर्जिन ऑयल को कोल्ड कंप्रेसर विधि से तैयार किया जाता है। इसमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं मिलाया जाता इसलिए इस तेल को खाना बनाने में इस्तेमाल करने से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्किन प्रॉब्लम- इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है यह एजिंग, झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है यह त्वचा को मॉश्चराइजर करके त्वचा में चमक लाता है।
रूखी त्वचा- यह तेल त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा में चमक लाता है। इसके उपयोग से स्किन सनबर्न, एक्जिमा को भी ठीक किया जा सकता है।
मार्क्स- त्वचा पर चोट का निशान, स्ट्रेच मार्क्स, जलने का निशान इस तेल के प्रयोग से ठीक होते हैं।
बाल- कोकोनट ऑयल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका उपयोग करने से झड़ते बाल,डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। तथा बाल मजबूत, घने व चमकदार बनते हैं।
जोड़ो का दर्द- आयुर्वेद में पित्त वृद्धि के कारण नारियल तेल का इस्तेमाल गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए होता है।
नेत्र रोग- जिन लोगों को आंखों में नमी कम हो जाती है तथा रूखापन आ जाता है उन लोगों को कोकोनट वर्जिन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आंख संबंधी रोग समाप्त होते हैं।
मोटापा- वर्जिन कोकोनट ऑयल लो-कैलोरी होता है इसके इस्तेमाल से वजन कम होता है तथा यह मोटापे को बैलेंस करता है।
फटे होंठ- सर्दी के मौसम में होंठ रूखे हो जाते हैं इसके लिए कोकोनट ऑयल लिप बाम का काम करता है। इसे रोजाना होठों पर लगाने से होंठ मुलायम बनते हैं। यह होठों को हाइड्रेशन प्रदान करता है।
पाचन-नारियल तेल पाचन स्वास्थ्य के लिए मददगार होता है।कब्ज,डायरिया,गैस जैसी समस्याओं के लिए नारियल तेल फायदेमंद है।
दंत रोग-नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि प्लाक, मसूड़ों की सूजन को कम करता है। नारियल तेल का उपयोग ऑयल पुलिंग के रूप में करने से यह डेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
इम्यूनिटी- वर्जिन कोकोनट ऑयल बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। यह शरीर में प्रतिरक्षा कोशिकाओं की क्षमता में वृद्धि करने में मदद करता है। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
धन्यवाद…
0 Comments