फेफड़ों को साफ रखने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?
फेफड़ों को साफ करने का घरेलू उपाय -.(. 1. .) … ..…फेफड़ों को साफ करने का घरेलू उपाय है भाप लेना - Steam therapy for lungs detox in hindi
स्टीम थेरेपी या भाप को जब सांस के जरिए शरीर के अंदर लिया जाता है तो इससे वायुमार्ग को खोलने और फेफड़ों में मौजूद बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिन लोगों को फेफड़ों की बीमारी होती है उनके लक्षण सर्दी के मौसम में या शुष्क हवा की स्थिति में और बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में भाप, हवा में गर्मी और नमी जोड़ती है, जो सांस लेने में सुधार कर सकती है और वायुमार्ग और फेफड़ों के अंदर बलगम को ढीला करने में मदद करती है। इसके अलावा स्टीम थेरेपी या भाप की चिकित्सा एक प्रभावी अस्थायी समाधान है लेकिन फेफड़ों के स्वास्थ्य पर भाप चिकित्सा के लाभों को पूरी तरह से समझने से पहले शोधकर्ताओं को और अधिक शोध करने की आवश्यकता है. फेफड़ों को साफ रखने के लिए करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज - Breathing exercise for lungs cleanse in hindi
सांस लेने से जुड़े कुछ व्यायाम (ब्रीदिंग एक्सरसाइज) ऐसे हैं जो फेफड़ों के कार्य में सुधार कर सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो मौजूदा समय में धूम्रपान करते हैं, जिन्होंने अतीत में धूम्रपान किया हो या फिर किसी पुरानी बीमारी की वजह से जिनके फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए हों। सांस लेने से जुड़े व्यायाम में ये 2 तकनीक शामिल है:फेफड़ों को साफ करने का आसान उपाय है ग्रीन टी - Green tea for lungs detox in hindi
ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो फेफड़ों में सूजन और जलन यानी इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। धुएं को सांस के जरिए शरीर के अंदर लेने पर फेफड़ों में जो हानिकारक नुकसान होता है उससे फेफड़ों के ऊतकों को बचाने में मदद करता है ग्रीन टी में मौजूद कम्पाउंड्स। कोरिया में 1 हजार से अधिक वयस्कों को लेकर किए गए एक हालिया अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग प्रतिदिन कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीते हैं, उनके फेफड़ों का कार्य बेहतर होता है उन लोगों की तुलना ममें जिन्होंने कभी ग्रीन टी न पी होविटामिन डी से भरपूर चीजें फेफड़ों को करेंगी साफ - Vitamin D foods for lungs detox in hindi
विटामिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आपके फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साल 2017 में अस्थमा से पीड़ित लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अगर व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी का स्तर हेल्दी लेवल पर हो तो अस्थमा के अटैक की संख्या को कम किया जा सकता है जिसमें कोर्टिकोस्टेरॉयड उपचार की आवश्यकता होती है। विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स आमतौर पर पशु उत्पाद है जैसे- साल्मन, सार्डिन और अंडा। हालांकि, कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी हैं जो विटामिन डी का सोर्स हैं जैसे- बादाम का दूध, मशरूम, ऑरेंज जूस, सोया योगर्ट, चीज, ब्रेकफस्ट सीरियल आदि।
(और पढ़ें - विटामिन डी वाले आहार)
फेफड़ों को साफ रखने के लिए घर के अंदर की हवा रखें साफ - Keep indoor air clean for lungs detox in hindi
घर के बाहर वातावरण में जो हवा मौजूद है उस पर तो आपका कोई नियंत्रण नहीं है और आप उसे साफ नहीं कर सकते लेकिन घर के अंदर की हवा की क्वॉलिटी को आप साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप घर में एयर-प्योरिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर में जितने भी फिल्टर्स हैं, रोशनदान हैं, घर में हवा और रोशनी आने के लिए जितने भी द्वार या छिद्र हैं उनकी अच्छी तरह से सफाई करें।
0 Comments